लाइव न्यूज़ :

यादगार शुक्रवार: सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर, कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी नये रिकार्ड स्तर पर

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली और सकारात्मक वैश्विक रुख से शुक्रवार को बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 52,641.53 अंक को छुआ।

दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स अब तक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा और कारोबार की समाप्ति पर यह सर्वकालिक उच्चस्तर 52,474.76 अंक पर बंद हुआ।

इससे एशिया के सबसे बड़े एक्सचेंज की सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2,31,11,214.71 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। पिछले सिर्फ दो दिन में निवेशकों की पूंजी 3,26,165.82 करोड़ रुपये बढ़ी है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 174.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,474.76 अंक के अपने नए रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 341.06 अंक चढ़कर 52,641.53 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

यस सिक्युरिटीज में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के वरिष्ठ अध्यक्ष और शोध प्रमुख अमर अंबानी ने कहा, ‘‘व्यापक आधार पर बाजार काफी मजबूती में है। सेंसेक्स में शामिल 10 बड़ी कंपनियां इसमें भागीदारी बढ़ा सकतीं हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले ही बढ़त के रास्ते पर है। इससे भारतीय शेयरों को और मजबूती मिलेगी।’’

अंबानी का मानना है कि बाजार भविष्य को ध्यान में रखते हुये बढ़ रहा है। उसकी उम्मीद है कि 2021 में बड़ी संख्या में वयस्कों को टीका लगा जायेगा और लॉकडाउन खुलने के साथ अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। कंपनियों के चौथी तिमाही के परिणाम भी उत्साहवर्धक रहे हैं।

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के मुख्य रनिवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि सेंसेक्स में आज की तेजी की सूत्रधार अमेरिकी बाजार रहा जहां एसएण्डपी-500 सूचकांक रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

देश के सबसे पहले इक्विटी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ की शुरुआत 1986 में हुई थी। 25 जुलाई 1990 को यह 1,000 अंक से ऊपर बंद हुआ था। उसके बाद 16 साल बाद यह 10,000 अंक से ऊपर निकला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव