लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक कोयला खान नीलामी के लिये सरकार की बोली लगाने वालों के साथ सोमवार को बैठक

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:14 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अप्रैल कोयला खानों की वाणिज्यिक नीलामी की दूसरी किस्त में बिक्री के लिये पेश की गई 67 खानों के लिये बोली लगाने वाले संभावित निवेशकों के साथ केन्द्र की सोमवार को बैठक होगी। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वर्ष 2014 में नीलामी व्यवस्था की शुरुआत के बाद किसी एक किस्त में नीलामी के लिये पेश की गई खानों की यह सबसे अधिक संख्या है।

सूत्रों ने पीटीआई- भाषा को बताया, ‘‘सरकार ने अप्रैल 15 की बैठक को स्थगित करने के बाद 26 अप्रैल को बोली- पूर्व बातचीत के लिये बैठक बुलाई है। इस दौरान एसबीआई कैप्स नीलामी प्रक्रिया को लेकर प्रसतुतीकरण देगा जबकि केन्द्रीय खान योजना एवं डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) और नामित प्राधिकरण भी उसमें उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों ने बताया, ‘‘देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है ऐसे में नीलामी के लिये पेश किये जाने वाले कोयला ब्लाक की संख्या को लेकर बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।’’

पिछले साल हुये पहले वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी की पहली किस्त में 19 खानों की नीलामी की गई। इस नीलामी में सफल बोली लगाने वालों ने 9.5 से लेकर 66.75 प्रतिशत की दायरे में प्रीमियम बोली लगाई। सफल बोली लगाने वालों और कोयला मंत्रालय के बीच इस साल जनवरी में समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव