लाइव न्यूज़ :

एमसीएक्स ने प्राकृतिक रबड़ में वायदा कारोबार शुरू किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर प्रमुख जिंस एक्सचेंज एमसीएक्स ने सोमवार को प्राकृतिक रबड़ में वायदा कारोबार शुरू कर दिया।

इसमें वर्ष 2021 के जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल में समाप्त होने वाले चार अनुबंधों को कारोबार के लिए सामने रखा गया है।

छोटे-मध्यम आकार के उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं तथा बड़े उद्योग घरानों सहित हाजिर कारोबारियों की मजबूत मांग के बाद रबड़ वायदा की शुरुआत की गई।

एमसीएक्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक पीएस रेड्डी ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्पादन और आयात के मामले में भारत में प्राकृतिक रबड़ के विशाल बाजार और इसकी वैश्विक मूल्य संबद्धता और उतार चढ़ाव को देखते हुए, एक्सचेंज में रबड़ वायदा की शुरुआत, मूल्य जोखिम प्रबंधन के लिए रबड़ उद्योग के अंशधारकों के लिए महत्व रखता है।’’

एमसीएक्स में रबड़ वायदा, सप्ताह के कामकाज वाले दिनों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक व्यापार के लिए उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव