लाइव न्यूज़ :

मैक्डॉनल्ड्स इंडिया मुंबई में रात तीन बजे तक संपर्क रहित परिचालन करेगी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में मैक्डॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का परिचालन करने वाली कंपनी वेस्टलाइफ डेवलपमेंट ने शुक्रवार को कहा कि वह मंबई में चुनिंदा आउटलेट के जरिए रात तीन बजे तक संपर्क रहित आपूर्ति करेगी।

इससे पहले कंपनी ने गलती से बताया था कि वह चुनिंदा आउटलेट के जरिए 24 घंटे संपर्क रहित आपूर्ति करेगी। हालांकि, इस जानकारी को बाद में संशोधित कर दिया गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘महाराष्ट्र में कोविड-19 पर काबू पाने के लिए घोषित नए प्रतिबंद्धों के मद्देनजर मुंबई में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट लिमिटेड के स्वामित्व वाले चुनिंदा मैक्डॉनल्ड्स रेस्टोरेंट रात तीन बजे तक काम करेंगे।’’

कंपनी ने आगे बताया कि इसके लिए मैकडेलीवरी, टेकवे और ऑन-द-गो की क्षमता को दोगुना किया जाएगा।

मैकडॉनल्ड्स इंडिया के पश्चिम और दक्षिण के मुख्य परिचालन अधिकारी सौरभ कालरा ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों की मांग को पूरा करने में सक्षम हैं, वे जो चाहें, जहां चाहें, उन्हें मैकडॉनल्ड्स भोजन उपलब्ध कराएंगे।’’

अभी ये रेस्त्रां सुबह सात बजे से रात एक बजे तक चलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव