लाइव न्यूज़ :

मैक्स बुपा ने अब तक 150 करोड़ रुपये के कोविड दावे निपटाये, प्रीमियम प्रभाव पर है नजर: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी अब तक अपने 14,500 ग्राहकों का 150 करोड़ रुपये से अधिक के कोविड दावों का निपटारा कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि उसके पॉलिसी के प्रीमियम पर पड़ने वाले मौजूदा प्रभाव पर वह नजदीकी से निगाह रखे हुये है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह कहा।

अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव पहली लहर के मुकाबले कहीं बड़ा और मजबूत दिखाई देता है। इसके परिणामस्वरूप कोविड मामलों के दावों में तीव्र वृद्धि हुई है।

मैक्स बुपा में अंडरराइटिंग, दावे और उत्पाद के निदेशक भाबातोष मिश्र ने पीटीआई- भाषा से कहा, ‘‘मैक्स बुपा में हमने वर्ष 2020 में 14,500 ग्राहकों के दावों का निपटान किया। आठ माह की अवधि में 10,000 लोगों को किया गया जबकि 2021 में केवल तीन माह की अवधि में ही 4,500 दावों का निपटान कर दिया गया। हमने इस दौरान औसतन 1.45 लाख रुपये के प्रत्येक दावे के साथ 150 करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया।’’

अधिक दावे कंपनी के समक्ष आने पर उसके पॉलिसी के प्रीिमयम पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैक्स बुपा की रिण शोधन क्षमता काफी मजबूत स्थिति में है और कंपनी के पास पूंजी की कोई कमी नहीं है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘एक कंनी के तौर पर पिछले साल हमने अपने ग्राहकों को कुछ राहत देते हुये प्रीमियम में कोई संशोधन नहीं किया क्योंकि कोविड ने आर्थिक रूप से कई लोगों को प्रभावित किया। जहां तक इस दूसरी लहर की बात है हम स्थिति पर करीब से निगाह रखे हुये हैं और प्रीमियम पर प्रभाव के मामले में प्रतीक्षा करो और देखा का रुख अपनाये हुये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव