लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में नये विनिर्माण संयंत्र में 18,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी मारुति

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) हरियाणा में एक नये विनिर्माण संयंत्र में 18,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नया संयंत्र एमएसआई के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठान की जगह लेगा और इसकी वार्षिक स्थापित उत्पादन क्षमता 7.5 लाख से 10 लाख इकाई होने की उम्मीद है।

कंपनी के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने 18,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना की पुष्टि करते हुए पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी की हमेशा से गुरुग्राम स्थित संयंत्र को पास के किसी जगह पर स्थानांतरित करने की योजना थी।

हालांकि उन्होंने कंपनी द्वारा तय की गयी जगह के बारे में बताने से इनकार कर दिया।

भार्गव ने कहा, "हमने बहुत पहले कहा था कि हम गुरुग्राम से अपना संयंत्र कहीं और ले जाएंगे और इसे हरियाणा में ही कहीं आसपास स्थापित करेंगे..तो हम यही कर रहे हैं।"

कार कंपनी हालांकि राज्य की उस नयी नीति को लेकर सतर्क है जिसके तहत राज्य में स्थापित व्यापार और कारखाने प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत नौकरी का आरक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।

भार्गव ने कहा, "वे समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, उनका हल नहीं हुआ है। इसलिए इस संबंध में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।"

उन्होंने कहा कि कंपनी राज्य सरकार के साथ बातचीत कर रही है लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है।।

परियोजना शुरू करने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर भार्गव ने कहा, "हम अभी नहीं जानते, इसके बारे में अभी नहीं कह सकते।"

हालांकि उन्होंने बताया, भारत में बाजार की वृद्धि के आधार पर संयंत्र की उत्पादन क्षमता 7.5 -10 लाख इकाई प्रति वर्ष होगी।

एमएसआई ने भीड़ और ट्रैफिक की परेशानी को देखते हुए गुरुग्राम का संयंत्र कहीं और ले जाने का फैसला किया है।

कंपनी ने 300 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले इसी संयंत्र से 1983 में भारत में अपने सफर की शुरुआत की थी और अपना पहला मॉडल मारुति 800 पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू