लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, अन्य मॉडलों के सीएनजी संस्करण की कीमतों में 15,000 रुपये तक बढ़ोतरी की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 10:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने स्विफ्ट और अन्य मॉडलों के सीएनजी संस्करण की कीमतों में 15,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते स्विफ्ट और अन्य सभी सीएनजी संस्करण की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

कंपनी ने बताया, ‘‘उपरोक्त मॉडलों की दिल्ली में शोरूम कीमत में 15,000 रुपये तक वृद्धि हुई है। नई कीमतें आज यानी 12 जुलाई 2021 से प्रभावी हैं।’’

कीमतों में बढ़ोतरी से पहले स्विफ्ट 5.73 लाख रुपये से 8.27 लाख रुपये में उपलब्ध थी। यह दिल्ली में शोरूम कीमत है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, ईको और अर्टिगा सहित अपने कई मॉडलों में सीएनजी संस्करण बेचती है, जिनकी कीमत 4.43 लाख रुपये से लेकर 9.36 लाख रुपये तक है।

कंपनी ने इस साल अप्रैल में सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर अपने अधिकांश मॉडलों की कीमतों में 22,500 रुपये तक बढ़ोतरी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव