लाइव न्यूज़ :

शीर्ष आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, एचडीएफसी, टीसीएस को सर्वाधिक लाभ

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर बाजार में मजबूत रुख के बीच देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 1,25,229.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहीं।

पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक सेंसेक्स 861.68 अंक यानी 1.86 प्रतिशत मजबूत हुआ।

केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी। जबकि एचडीएफस बैंक, इन्फोसिस समेत शेष आठ कंपनियों की बाजार हैसियत बढ़ी है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 29,700.13 करोड़ रुपये उछलकर 10,74,157.65 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 24,642.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,16,481.88 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,996.69 करोड़ रुपये बढ़कर 7,77,119.60 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का एमकैप 11,376.62 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,06,777.66 करोड़ रुपये पर आ गया।

कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 5,622.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,870.02 करोड़ रुपये जबकि भारती एयरटेल का एमकैप 3,573.39 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,560.76 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 1,324.16 करोड़ रुपये बढ़कर 3,56,853.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके उलट, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,868.14 करोड़ रुपये घटकर 5,47,846.03 करोड़ रुपये तथा रिलांयस इंडस्ट्रीज का एमकैप 8,463.15 करोड़ रुपये कम होकर 12,62,975.08 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार हैसियत के हिसाब से रिलांयस इंडस्ट्रीज शीर्ष स्थान पर बनी रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना