लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,13,018.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी इजाफा हुआ।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 42,495.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,371.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 33,960.84 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,28,697.33 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 19,001.41 करोड़ रुपये बढ़कर 8,07,615.27 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 14,184.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,72,957.16 करोड़ रुपये रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,884.44 करोड़ रुपये बढ़कर 12,28,330.03 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 492.06 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,74,745.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,171.32 करोड़ रुपये घटकर 3,69,082.01 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 12,000.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 2,94,156.02 करोड़ रुपये पर आ गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,034.04 करोड़ रुपये घटकर 5,52,592.14 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 3,861.42 करोड़ रुपये घटकर 4,73,801.61 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें