लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 2,28,367.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में भी बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,35,204.46 करोड़ रुपये के उछाल से 16,62,776.63 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 5,125.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,43,528.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 9,988.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,39,607.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 28,817.13 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,26,170.49 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 7,050.11 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,08,612.95 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस का 22,993.93 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,49,747.2 करोड़ रुपये रहा।

एसबीआई की बाजार हैसियत 19,187.91 करोड़ रुपये बढ़कर 4,41,500.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 1,146.7 करोड़ रुपये घटकर 13,45,178.53 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,396 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,48,136.15 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 4,256.32 करोड़ रुपये घटकर 3,90,263.46 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव