लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच सेंसेक्स की 2021 में कई नयी उपलब्धियां

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून कोरोना महामारी से प्रभावित देश- दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में उतार- चढ़ाव के बीच इस साल यानी 2021 में बीएसई के 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने कई नये रिकॉर्ड बनाए हैं। इनका तिथिवार ब्योरा इस प्रकार है:

21 जनवरी: 21 जनवरी, 2021 को सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक के स्तर को छुआ।

तीन फरवरी: इस दिन सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

पांच फरवरी: सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 51,000 अंक के स्तर को पार किया।

आठ फरवरी: पहली बार सेंसेक्स 51,000 अंक के पार बंद हुआ।

15 फरवरी: सेंसेक्स पहली बार 52,000 अंक के पार पहुंचा।

24 मई: बीएसई की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ने 3,000 अरब डॉलर का आंकड़ा छुआ।

11 जून: सेंसेक्स ने 52,641.53 अंक के अब तक के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

इसी दिन अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 52,474.76 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 2,31,11,214.71 करोड़ रुपये पर।

इस कैलेंडर वर्ष 2021 में अब तक सेंसेक्स 4,723.43 अंक या 9.89 प्रतिशत चढ़ चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...