लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचे का रखरखाव, निगरानी जरूरी: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर ऊर्जा के लिए बुनियादी ढांचा खड़ा करना मुश्किल नहीं है, लेकिन ऊर्जा संरक्षण एवं बेहतर क्षमता के लिए उसका रखरखाव और निगरानी करना एक बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने सोमवार को यह बात कही।

इस मौके पर आयोजित एक वेबिनार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हमें ‘लागत प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था’ पर काम करने की जरूरत है। इसका मतलब विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों का दक्ष तरीके से एकीकरण करना है। इसी के साथ हमें नवीकरणीय ऊर्जा के लिए विकेंद्रीकृत मॉडल भी अपनाना होगा। इसके तहत जैसे कि सभी अस्पतालों और क्षेत्र कार्यालयों को सौर ऊर्जा चालित बनाया जा सकता है।’’

वेबिनार का आयोजन डिजायर एनर्जी ने प्राइमस पार्टनर्स के साथ मिलकर किया। यह आयोजन राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर किया गया। वेबिनार में कोरोना काल में भारत में आर्थिक बेहतरी को समर्थन देने के लिये ऊर्जा दक्षता संरक्षण को बनाये रखने पर जोर दिया गया।

इस दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के निदेशक शांतनु चौधरी ने कहा कि जल मानव जीवन के लिए सबसे अनिवार्य चीज है। इसलिए इसके न्यायोचित इस्तेमाल की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जल का रिसाव होना, ना सिर्फ उसकी बरबादी है बल्कि उसे दूषित करना भी है। राजस्थान में दूषित जल एक बड़ी चुनौती है। पाइपलाइनों की निगरानी करने और समय पर उनकी मरम्मत करना जरूरी है। जल का उचित उपयोग सुनिश्चित करने में प्रौद्योगिकी के उपयोग की अपार संभावनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम