लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ गुना बढ़कर 1,432 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ आठ गुना बढ़कर 1,432 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से उत्पादन प्रभावित होने के बावजूद कंपनी ने मजबूत बिक्री के बल पर यह वृद्धि हासिल की।

मुंबई स्थित कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में 162 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी आय 15 प्रतिशत बढ़कर 13,305 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11,590 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि उसने समीक्षाधीन अवधि के दौरान 99,334 वाहन बेचे, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बेचे गए 91,536 वाहनों से नौ प्रतिशत अधिक है।

एमएंडएम ट्रैक्टर की बिक्री हालांकि दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 88,920 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 93,246 इकाई थी।

एकीकृत आधार पर महिंद्रा समूह ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,929 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो 2020-21 की दूसरी तिमाही में 615 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 21,470 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 19,227 करोड़ रुपये थी।

एमएंडएम के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने कहा, ‘‘हमने इस तिमाही में अपने प्रदर्शन में महत्वपूर्ण समग्र सुधार देखा है। वाहन और कृषि क्षेत्रों में हमारे मजबूत प्रदर्शन के साथ ही समूह की कंपनियों का बेहतर प्रदर्शन रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल प्लेटफॉर्म में हमारा निवेश अच्छा कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर