लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा की 2027 तक 16 इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि उसकी 2027 तक एसयूवी और हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) श्रेणी में 16 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की योजना है। कंपनी इसके जरिये भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वर्ग में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत करना चाहती है।

कंपनी ने 2025 तक अपने कुल राजस्व में 15-20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने अपनी वृद्धि को तेज करने के लिए या तो निजी इक्विटी निवेशकों को लाने या अपने ईवी कारोबार को एक अलग इकाई का रूप देने के विकल्प को खुला रखा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) पहले ही ईवी में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा कर चुकी है। कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक नए ब्रांड नाम पर भी विचार कर रही है जिसे वह 2027 तक पेश करेगी।

एमएंडएम के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने कहा, "एसयूवी वर्ग में हम 2027 तक 13 नए मॉडल पेश करने पर विचार कर रहे हैं, जिनमें से आठ बिजलीचालित होंगे। हमें लगता है कि 2027 तक हमारे कुल यूवी (यूटिलिटी व्हीकल) का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा।"

कंपनी 2025-2027 के बीच चार नयी इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव