लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वाहनों की वारंटी, सर्विस की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:17 IST

Open in App

मुंबई 22 मई वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अपने सभी प्रकार के सभी वाहनों की सर्विस की और वारंटी की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। कंपनी ने यह निर्णय कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन को ध्यान में रख कर लिया है।

एमएंडएम ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह निर्णय उन सब वाहनों पर मान्य होगा जिनकी सर्विस और वारंटी की अवधि एक अप्रैल से 31 मई के बीच समाप्त हो रही थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहनों की सर्विस और वारंटी को 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है।’’

एमएंडएम ऑटोमेटिव डिवीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने एक बार फिर ग्राहकों को निर्धारित समयसीमा पर अपने वाहन की सर्विस और वारंटी हासिल करने में बाधा हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में हम अपने ग्राहकों के साथ हैं। हम अपने सभी वाहनों की सर्विस तथा वारंटी अवधि बढ़ा कर ग्राहकों की पूरी मदद करने का आश्वासन देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव