लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा हॉलिडे को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 9.73 करोड़ का घाटा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन मई महिंद्रा हॉलिडे एंड रिजार्ट्स इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसे 9.73 करोड़ रूपए का समेकित शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 161.51 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी को आलोच्य तिमाही के दौरान 496.2 करोड़ रुपये की समेकित आय हुई जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 631.4 करोड़ रुपये थी।

मार्च में समाप्त वित्त वर्ष (2020-21) में कंपनी को 14 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इससे पूर्व वित्त वर्ष में उसे 134.26 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

महिंद्रा रिजार्ट्स ने बताया कि मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में उसकी कुल आय 1,847.26 करोड़ रुपये रही। जाो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,431.11 करोड़ रुपये थी।

उसने बताया कि 31 मार्च 2021 तक देशभर और विदेश में उसके पास 79 रिजार्ट है तथा फिनलैंड, स्वीडन और स्पेन में इसके सहायक हॉलिडे क्लब रिजार्ट्स ओए के 33 रिजार्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?