लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार की भोपाल और इंदौर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने की योजना

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:00 IST

Open in App

भोपाल, 22 नवंबर मध्य प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के साथ राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने और रोजगार पैदा करने के लिए अगले साल की शुरुआत में भोपाल और इंदौर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रही है। मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

मध्य प्रदेश उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम 18 या 19 फरवरी को भोपाल में और 25 या 26 फरवरी को इंदौर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित कर सकते हैं। यह आयोजन दोनों शहरों में एक दिन के लिए किया जाएगा।’’

शुक्ला ने कहा कि इस सम्मेलन में निवेशक खुद आने के साथ-साथ वर्चुअल तरीके से भी शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जो उद्योगपति अपनी उम्र और उस समय कोविड-19 की स्थिति के कारण व्यक्तिगत रूप से आयोजन स्थल पर मौजूद रह कर इस कार्यक्रम में भाग लेने में असमर्थ होंगे, उन्हें ऑनलाइन इसमें भाग लेने का विकल्प दिया जाएगा।

इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा से ही रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयास करते हैं। इसीलिए निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार भी मिलेगा।

मध्य प्रदेश वर्ष 2007, 2009, 2012, 2014, 2016 और 2019 में छह बार निवेशक सम्मेलनों की मेजबानी कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें