लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 6 प्रतिशत टूटा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल मकान बनाने वाली रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स की सोमवार को शेयर बाजार में शुरूआत नरम रही और उसका शेयर निर्गम मूल्य 486 रुपये के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 9.67 प्रतिशत गिरकर 439 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और बाद में 13.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 421.15 रुपये पर आ गया। अंत में यह 4.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 463.15 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 10.28 प्रतिशत टूटकर 436 पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 5.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 457.95 पर बंद हुआ।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के आईपीओ को 1.36 गुना अभिदान मिला था। पूर्व में यह लोढ़ा डेवलपर्स के नाम से जानी जाती थी।

निर्गम के लिये कीमत दायरा 483-486 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव