लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने क्यूआईपी से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने संस्थागत निवेशकों को शेयरों की बिक्री के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल कारोबार विस्तार तथा अपना कर्ज का बोझ कम करने के लिए करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई स्थित मैक्रोटेक डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है और 'लोढ़ा' ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करती है। कंपनी का नाम पहले लोढ़ा डेवलपर्स था।

पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने कहा, ‘‘हमने क्यूआईपी (पात्र संस्थागत नियोजन) प्रक्रिया के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। घरेलू और वैश्विक निवेशकों की ओर से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयरों की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने 2,500 करोड़ रुपये के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के बाद छह महीने से भी कम समय में यह राशि जुटाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव