लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दवा विनिर्माता ल्यूपिन ने गुरुवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 460 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा।

मुंबई स्थित कंपनी ने 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 390 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

ल्यूपिन ने एक बयान में कहा कि हालांकि इस दौरान उसकी परिचालन से कुल आय घटकर 3,783 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,846 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी ने 1,216 करोड़ रुपये का संचयी शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान उसे 269 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान परिचालन से कुल आय 15,163 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 में 15,375 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव