लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन, सन फार्मा, जुबिलेंट कैडिस्टा ने अमेरिकी बाजार से अपनी दवायें वापस मंगाई

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल जेनरिक दवाओं बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ल्यूपिन, सन फार्मा और जुबिलेंट कैडिस्टा अमेरिका बाजार में अपनी विभिन्न दवाओं को वापस मंगा रही हैं। कंपनियां विभिन्न कारणों से इन दवाओं को वापस मंगा रहीं हैं। अमेरिका दवाओं का सबसे बड़ा बाजार है।

अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ल्यूपिन की अमेरिका स्थित इकाई सेफप्राजिल की 17,814 शीशियों को बाजार से वापस मंगा रही है। इस दवा का इस्तेमाल कान, त्वचा और अन्य प्रकार के कीटाणु संक्रमण के इलाज में किया जाता है।

यूएसएफडीए ने कहा कि कंपनी इस दवा की प्रभावित खेप को बाजार से वापस मंगा रही है।

यूएसएफडीए ने इसी प्रकार आगे कहा है कि सन फार्मा अपनी मधुमेह के इलाज में काम आने वाली दवा रियोमेट की 13,834 शीशियों को बाजार से वापस मंगा रही है। इस दवा की प्रभावित खेप को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित सन फामास्युटिकल इंडस्ट्रीज इंक ने बाजार में उतारा है।

अमेरिका स्थित एक अन्य कंपनी जुबिलेंट कैडिस्टा फार्मास्युटिकल्स भी अपनी 12,192 शीशियों को बाजार से वापस मंगा रही है। इस दवा में कुछ खामी रह गई है। यह कंपनी नोएडा स्थित जुबिलेंट लाइफ साइंसेज कंपनी का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट