लाइव न्यूज़ :

गुजरात में शॉपिंग मॉल के निर्माण पर 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी लुलु

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लुलु ग्रुप भारत में कारोबार विस्तार की अपनी योजना के तहत गुजरात के अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल के निर्माण पर 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

लुलु ग्रुप ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इसके लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के पास देश में पहले से तीन मॉल हैं और वह अगले साल मार्च तक दो और मॉल खोलेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘लुलु ग्रुप गुजरात में एक आधुनिक शॉपिंग मॉल स्थापित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और दुबई में लुलु समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक युसूफ अली एमए के बीच एक बैठक के दौरान इस निवेश की घोषणा की गई।

गुजरात के मुख्यमंत्री आगामी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन (वीजीजीएस) के प्रचार-प्रसार और राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने के लिए आधिकारिक दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव