लाइव न्यूज़ :

एल एंड टी का ध्यान गैर-प्रमुख संपत्तियां में विनिवेश कर शेयरधारकों का मूल्य बढ़ाने पर: नाइक

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच अगस्त लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) समूह के चेयरमैन ए एम नाइक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी गैर-प्रमुख संपत्तियों का विनिवेश कर शेयरधारकों का मूल्य बढ़ाने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी साथ ही अधिक उत्पादन करने के लिए लागत दक्षता हासिल करने और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर भी काम कर रही है।

नाइक ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि रणनीतिक रूप से विविध व्यापार, भौगोलिक पहुंच तथा मजबूत लेखा-जोखा कंपनी के उज्जवल भविष्य के लिए भरोसेमंद संकेत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 उम्मीदों से भरा हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था सकरात्मक दिशा में बढ़ रही है। जिसका मुख्य कारण पहली छमाई में पिछला आधार प्रभाव और दूसरी छमाई में मजबूत आर्थिक वृद्धि है।’’

नाइक ने कहा कि कंपनी गैर-प्रमुख सम्पत्तियों में विनिवेश, लागत दक्षता हासिल करने और उत्पादकता लाभ के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर शेयरधारकों का मूल्य बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट