लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी को घरेलू बाजार में कई ऑर्डर मिले

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण इकाई को विभिन्न कारोबारी खंडों में घरेलू बाजार से कई ऑर्डर मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने इन अनुबंधों के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी को मिले ऑर्डर ‘उल्लेखनीय’ श्रेणी है। अनुबंधों के वर्गीकरण के अनुसार इस तरह इन ऑर्डर का मूल्य करीब 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी निर्माण इकाई को विभिन्न कारोबारी खंडों में प्रतिष्ठित ग्राहकों से ‘उल्लेखनीय’ ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने कहा कि उसके भवन और कारखाना कारोबार को एक डेवलपर से मुंबई में कार्यालय स्थल के निर्माण का ठेका मिला है।

इसके अलावा उसे हरियाणा सरकार से जींद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का अनुबंध मिला है। कंपनी ने कहा कि इसके तहत उसे अस्पताल के भवन, अकादमी ब्लॉक और आवासीय भवन का निर्माण करना है। इसमें निर्मित क्षेत्र 15.63 लाख वर्ग फुट होगा।

साथ ही कंपनी की रेलवे रणनीतिक कारोबार इकाई को रेलवे विद्युतीकरण केंद्रीय संगठन (कोर) से इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) का ऑर्डर मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें