लाइव न्यूज़ :

एल एंड टी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में ढाई गुना से अधिक बढ़कर 1,531 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई बुनियादी ढांचा क्षेत्र की लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में ढाई गुना से अधिक बढ़कर 1,531.66 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

एल एंड टी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 543.93 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की जून 2021 तिमाही में कुल आय बढ़कर 29,982.70 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 22,037.37 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च आलोच्य तिमाही में 27,708.08 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 21,367.63 करोड़ रुपये था।

अलग से एक बयान में कंपनी ने कहा कि 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसका समेकित आय सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 29,339 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा कि कोविड19 की दूसरी लहर में भी उसने विभिन्न जगहों की परियोजनाओं का स्वस्थ तरीके से क्रियान्वयन किया जिससे उसकी आय में सुधार रहा।

एल एंड टी को जून तिमाही में 26,557 करोड़ रुपये के आर्डर मिले। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक