लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी के निर्माण, खनन मशीनरी कारोबार के 75 साल पूरे हुए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल लार्सन एंड टुब्रो ने सोमवार को कहा कि उसके निर्माण और खनन मशीनरी कारोबार (सीएमबी) के 75 साल पूरे हो गए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन 75 वर्षों के दौरान सीएमबी कारोबार ने देश में विभिन्न उपकरणों की 60,000 से अधिक इकाइयों की आपूर्ति की।

इन मशीनों ने देश के अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया।

लार्सन एंड टुब्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि कंपनी के पास राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी महत्वपूर्ण उपकरणों की अग्रणी विरासत है और देश में इंजीनियरिंग डिजाइन तथा विनिर्माण क्षमताओं के विकास में वह सबसे आगे है।

उन्होंने कहा कि कंपनी को इस बात को लेकर काफी प्रसन्नता है कि उसके निर्माण और खनन मशीनरी कारोबार ने पिछले 75 सालों से खनन और निर्माण क्षेत्र की आधुनिक उपकरणों और बेहतर सेवा के जरिये महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव