लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी को बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला

By भाषा | Updated: November 19, 2020 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने गुरुवार को कहा कि उसे मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति रेल (एमएएचएसआर) के एक हिस्से के निर्माण के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है। एमएएचएसआर को बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।

इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी ने हालांकि ठेके की कीमत नहीं बताई, लेकिन उसके द्वारा बताए गए वर्गीकरण- ‘मेगा कॉन्ट्रैक्ट’ के अनुसार यह ठेका 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

एलएंडटी ने शेयर बाजार को बताया कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के परिवहन अवसंरचना कारोबार को राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिडेट (एनएचएसआरसीएल) से 87.569 किलोमीटर लंबे निर्माण के लिए ‘मेगा कॉन्ट्रैक्ट’ मिला है।

ठेके के तहत एक स्टेशन, प्रमुख नदियों पर पुल और रखरखाव के लिए डिपो और अन्य सहायक निर्माण कार्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव