लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र में जीवन बीमा कंपनियां बड़ी भूमिका निभाएं : पारेख

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून भारत में जीवन बीमा कंपनियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पारिस्थतिकी तंत्र बनाने को अधिक बड़ी भूमिका की अनुमति होनी चाहिए। एचडीएफसी लाइफ के चेयरमैन दीपक एस पारेख ने कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है।

पारेख ने कहा कि इससे जीवन बीमा कंपनियां ‘बाधक’ के बजाय ‘बदलाव’ की भूमिका निभा सकेंगी।

पारेख ने कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह साल काफी अनिश्चितता के साथ शुरू हुआ। महामारी की वजह से मानव जीवन का काफी नुकसान हुआ और यह अब सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए चुनौती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के असाधारण संकट के बीच हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा और वर्चुअल कार्य मॉडल के अनुरूप खुद को ढालना होगा।

उन्होंने कहा कि नए कारोबारी प्रीमियम के लिहाज से हम निरंतर शीर्ष दो निजी क्षेत्र की कंपनियों में बने हुए हैं। साल के दौरान हमारा प्रीमियम 20,107 करोड़ रुपये और बाजार हिस्सेदारी 21.5 प्रतिशत रही।

पारेख ने कहा कि एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आर्थिक सुस्ती, वित्तीय क्षेत्र में तरलता के संकट और ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव के बीच अनिश्चित कारोबारी माहौल में यह आंकड़ा हासिल कर पाई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की विविधता वाले वितरण नेटवर्क की रणनीति से इसमें मदद मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता के विस्तार के लिए निवेश जारी रखेंगे। मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जबकि बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण बीमा कंपनियों को बाधक के बजाय बदलाव लाने की भूमिका निभाने की अनुमति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव