लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन का चेयरमैन को पत्र, कंपनी के पुनरुद्धार के लिये नियमित बातचीत का आग्रह

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक से यूनियनों के साथ नियमित बातचीत करने को कहा है। यूनियन का कहना है कि उनके पूर्ववर्ती भी ऐसा करते थे और इससे घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी के जल्द पुनरुद्धार में मदद मिलेगी।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवर ने हालांकि कहा है कि वह यूनियनों और कर्मचारियों के साथ लगातार बैठक करते हैं। यहां तक कि वह कर्मचारियों से व्यक्तिगत मिलकर उनका सुझाव और सलाह लेते हैं।

पुरवर को लिखे पत्र में यूनियन ने कहा है कि 2016 के मध्य में तत्कालीन चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने प्रबंधन की पहल ‘नाइट फ्री कॉलिंग’ और ‘ऑल इंडिया फ्री रोमिंग’ में यूनियनों और संघों को शामिल किया था। उस समय कर्मचारियों ने अपने काम के घंटों के बाद इन योजनाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए काम किया था, जिससे कंपनी के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।

जियो के साथ बीएसएनएल एकमात्र कंपनी है जिसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। मार्च, 2020 में बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10.35 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च, 2018 में 9.44 प्रतिशत थी।

बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के महासचिव पी अभिमन्यु ने सात जनवरी को लिखे पत्र में कहा है कि यूनियन प्रबंधन को विभिन्न पहल पर मिली जानकारी के आधार पर कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव