लाइव न्यूज़ :

लेगो ग्रुप, द लेगो फाउंडेशन कोविड-19 राहत प्रयासों में मदद के लिए 10 लाख डॉलर का दान देंगे

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई भारत के महामारी की दूसरे लहर से प्रभावित होने के साथ खिलौना निर्माता कंपनी लेगो ग्रुप और द लेगो फाउंडेशन देश में कोविड-19 राहत प्रयासों में मदद के लिए 10 लाख डॉलर दान में देंगे।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि लेगो ग्रुप और द लेगो फाउंडेशन ज्यादातर दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में जोखिम का सामना कर रहे परिवारों एवं बच्चों की मदद के लिए गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रेन इंडिया को 10 लाख डॉलर का दान देंगे।

कंपनी ने कहा कि दान का इस्तेमाल तीन से 14 साल की उम्र के उन बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा जिनकी शिक्षा महामारी की दूसरी लहर से बाधित हुई है। साथ ही इसका इस्तेमाल परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और कोविड-19 संक्रमण दर कम करने के उद्देश्य से बनाए गए केयर किट प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

लेगो ग्रुप इंडिया के महाप्रबंधक स्टीन एल कोक्केनबोर्ग ने कगहा कि महामारी की दूसरी लहर का देश के संवेदनशील बच्चों की देखभाल और स्कूली पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि इस योगदान से बच्चों एवं परिवारों को सुरक्षा मिलेगी और साथ ही स्कूलों के बंद होने के बावजूद बच्चों के लिए खेल के जरिए शिक्षा हासिल करते रहने तथा अहम कौशल का निर्माण करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव