लाइव न्यूज़ :

लेह-लद्दाख में बंजर जमीन पर बांस के पौधे लगा रहा है केवीआईसी : एमएसएमई मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:58 IST

Open in App

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने लेह-लद्दाख के हिमालयी क्षेत्र में बंजर भूमि को हरा-भरा करने के लिए एक पहल शुरू की है। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि केवीआईसी द्वारा इस पहल के तहत बंजर भूमि पर बांस के पौधे लगाए जा रहे हैं। संयुक्त प्रयास के तहत केवीआईसी तथा लेह-लद्दाख का वन विभाग भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से चुचोत गांव में बांस के 1,000 पौधे लगा चुका है। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘लेह में बांस के पौधे लगाने से विकास के सतत मॉडल को समर्थन मिलेगा। इससे स्थानीय ग्रामीण तथा बांस आधारित उद्योगों को समर्थन मिलेगा।’’ मंत्रालय ने कहा यहां मठों में बड़े पैमाने पर अगरबत्ती का इस्तेमाल होता है, जिसे अन्य राज्यों से खरीदा जाता है। बांस के पेड़ों से लेह में स्थानीय अगरबत्ती उद्योग के विकास में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVB-G RAM G ने ली MGNREGA की जगह, जानें इनके बीच के 5 मुख्य अंतर

भारतखादी को राष्ट्रीय पोशाक के रूप में अपनाएं: उपराष्ट्रपति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम