लाइव न्यूज़ :

कुबोटा कॉरपोरेशन 1,873 करोड़ रुपये में एस्कॉर्ट्स में अतिरिक्त 5.9 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर कृषि मशीनरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस्कॉर्ट्स में उसकी जापानी साझेदार कुबोटा कॉरपोरेशन 1,872.74 करोड़ रुपये का निवेश कर 5.9 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। इस तरह उसकी कुल हिस्सेदारी 14.99 प्रतिशत हो जाएगी और वह भारतीय कंपनी में संयुक्त प्रवर्तक बन जाएगी।

एस्कॉर्ट्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी कुबोटा को 2,000 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के निर्गम मूल्य पर 93.64 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी, जो कुल मिलाकर 1,872.74 करोड़ रुपये का होगा। इस प्रस्ताव को अब शेयरधारकों और आवश्यक नियामक मंजूरी मिलनी है।

एस्कॉर्ट्स में कुबोटा की 9.09 फीसदी हिस्सेदारी थी और अधिमान्य आवंटन के बाद भारतीय कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 14.99 फीसदी हो जाएगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘कुबोटा सेबी के नियमों के अनुसार एस्कॉर्ट्स के सार्वजनिक शेयरधारकों को 26 प्रतिशत शेयर पूंजी हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश भी करेगा।’’

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी का नाम 'एस्कॉर्ट्स लिमिटेड' से 'एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड' या 'एस्कॉर्ट्स' और 'कुबोटा' के उल्लेख वाले किसी अन्य नाम से बदलने की मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...