लाइव न्यूज़ :

कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू, सितंबर तक उतारे जाने की उम्मीद : पूनावाला

By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीके कोवोवैक्स का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टीके को इस साल सितंबर तक उतारा जा सकता ह।

अगस्त, 2020 में अमेरिका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने एसआईआई के साथ लाइसेंस करार की घोषणा की थी। नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ एनवीएक्स-सीओ2373 के विकास और वाणिज्यिकरण के लिए किया है। यह टीका भारत और निचले तथा मध्यम आय वर्ग के देशों को उपलब्ध कराया जाएगा।

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है। इस वैक्सीन का विकास नोवावैक्स और सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा भागीदारी में किया जा रहा है। इस टीके का अफ्रीकी और ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रकार के खिलाफ परीक्षण किया गया है। इसकी कुल दक्षता 89 प्रतिशत पाई गई है। हमें उम्मीद है कि इस टीके को सितंबर, 2021 तक पेश किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव