लाइव न्यूज़ :

कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू, सितंबर तक उतारे जाने की उम्मीद : पूनावाला

By भाषा | Updated: March 27, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीके कोवोवैक्स का नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टीके को इस साल सितंबर तक उतारा जा सकता है।

अगस्त, 2020 में अमेरिका की वैक्सीन कंपनी नोवावैक्स इंक ने एसआईआई के साथ लाइसेंस करार की घोषणा की थी। नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ एनवीएक्स-सीओ2373 के विकास और वाणिज्यिकरण के लिए किया है। यह टीका भारत और निचले तथा मध्यम आय वर्ग के देशों को उपलब्ध कराया जाएगा।

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘कोवोवैक्स का भारत में परीक्षण शुरू हो गया है। इस वैक्सीन का विकास नोवावैक्स और सीरम इंस्टिट्यूट के द्वारा भागीदारी में किया जा रहा है। इस टीके का अफ्रीका और ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रकार के खिलाफ परीक्षण किया गया है। इसकी कुल दक्षता 89 प्रतिशत पाई गई है। हमें उम्मीद है कि इस टीके को सितंबर, 2021 तक पेश किया जा सकेगा।’’

हालांकि, नोवावैक्स और एसआईआई के बीच वाणिज्यिक करार में उच्च-मध्यम और उच्च-आय वर्ग के देश शामिल नहीं हैं। इन देशों के लिए टीके का अधिकार नोवावैक्स के पास ही है।

पूनावाला ने इस साल जनवरी में कहा था कि एसआईआई को उम्मीद है कि कोवोवैक्स को जून 2021 तक पेश कर दिया जाएगा।

एसआईआई पहले से भारत और दुनिया के कई देशों में एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ की आपूर्ति कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव