लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: भारत को 2.50 लाख डॉलर की सहायता उपलब्ध कराएगी एस्ट्राजेनका

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दवा कंपनी एस्ट्राजेनका ने मंगलवार को कहा कि वह भारत को कोविड-19 महामारी के बीच राहत उपायों के कार्यों में समर्थन देने के लिये 2.5 लाख डॉलर (1.8 करोड़ रुपये से अधिक) की मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

भारत के लिये यह सहायता ब्रिटिश-स्वीडिश बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा राहत कार्यों के लिये निर्धारित 10 लाख डॉलर की मदद का हिस्सा है।

एस्ट्राजेनका ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आज कंपनी ने महामारी से प्रभावित भारत समेत दुनिया में विभिन्न समुदाय के बीच राहत कार्यों में मदद के लिये 10 लाख डॉलर की मानवीय सहायता का संकल्प जताया।’’

कंपनी के अनुसार इसमें से 250,000 डॉलर की सीधी सहायता भारत को दी जाएगी। इसके तहत ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर, दवा और अन्य जरूरी सामान तथा पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट उपलब्ध कराये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट