लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सख्त कर्फ्यू ने तोड़ी तरबूज उत्पादक किसानों की कमर

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:26 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 25 मई कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इंदौर जिले में महीने भर से जारी जनता कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) से माल की खरीद-फरोख्त बाधित होने के कारण तरबूज उत्पादक किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा साबित हुई है। इंदौर, राज्य में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर तिल्लौर खुर्द गांव में चार बीघा में तरबूज उगाने वाले प्रशांत पाटीदार ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "इस बार जनता कर्फ्यू के चलते गांवों से शहरों में फल-सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। इससे तरबूज के थोक भाव गिरकर दो रुपये प्रति किलोग्राम तक रह गए, जबकि पिछले साल मैंने यह फल 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा था।"

उन्होंने बताया, "इस साल मुझे तरबूज की खेती में करीब एक लाख रुपये की कुल लागत आई, जबकि इसके फलों की बिक्री से मुझे 80,000 रुपये ही मिले। यानी इसकी खेती में मुझे 20,000 रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। बिक्री के अभाव में मेरे खेत में तरबूज की पकी फसल का एक हिस्सा तेज धूप के चलते खराब भी हो गया।"

गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा जनता कर्फ्यू को पिछले चार दिन से सख्त किए जाने के चलते जिले में फल-सब्जियों की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह पाबंदी है जिससे किसानों के साथ ही इनके थोक और खुदरा विक्रेताओं पर भी बड़ी आर्थिक मार पड़ी है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ वीडियो वायरल हैं जिसमें कर्फ्यू को लेकर प्रशासनिक सख्ती पर आपा खोने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं को खुद ही अपना माल सड़क पर फेंकते देखा जा सकता है।

इस बीच, कृषक संगठन राष्ट्रीय किसान-मजदूर महासंघ ने इंदौर जिले में फल-सब्जियों की खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित करने के प्रशासनिक कदम पर विरोध जताया है।

महासंघ के जिला प्रवक्ता आशीष भैरम ने एक बयान में कहा, "यदि प्रशासन द्वारा दो दिन के भीतर मंडियों को फिर से शुरू नहीं कराया जाता है, तो सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों में फल-सब्जियां लादकर गांवों से शहर की ओर कूच कर देंगे और चौराहों पर खुद इनकी दुकान लगाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट