लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की चोट से ‘तेजी से उबर रही है भारतीय अर्थव्यवस्था : लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:57 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 19 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारत ने समाज के सभी तबकों के सहयोग से कोविड-19 संकट की चुनौतियों को अवसर में बदल दिया है। नतीजतन महामारी की चोट से देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ उबर रही है।

बिरला ने यहां कम्पनी सचिवों के 48वें राष्ट्रीय अधिवेशन में वीडियो कॉन्फ्रेंस से शिरकत करते हुए कहा, "भारत में हमने सामूहिक सहयोग से कोरोना महामारी की चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार किया है। इसलिए हमारी अर्थव्यवस्था वी-आकार में बढ़ रही है।"

गौरतलब है कि वी-आकार की वृद्धि से तात्पर्य किसी अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से होता है।

बिरला ने कहा कि देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए रोजगार के अवसरों में इजाफा करना चाहता है।

उन्होंने देश में शासन-प्रशासन के सभी क्षेत्रों में विकेंद्रीकरण को सबसे बड़ी आवश्यकता बताया और कहा, "शासन-प्रशासन के विकेंद्रीकरण के पीछे हमारा मकसद यह है कि इस अवधारणा को अमली जामा पहनाने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र मजबूत होगा।"

बिरला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करते हुए समाज को नई दिशा देने के लिए ग्राम पंचायतों का सशक्तिकरण जरूरी है क्योंकि ये निकाय लोकंतत्र की सबसे छोटी इकाइयां हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कम्पनी सचिवों से आह्वान किया कि वे कॉरपोरेट जगत में सुशासन और आर्थिक शुचिता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रवृत्तियों को अपनाएं। उन्होंने कहा, "कम्पनी सचिव बनने की राह पर आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों के मन में यह भाव रहना चाहिए कि वे अपने पेशेवर जीवन में सत्य की राह पर चलते हुए कंपनी संचालन को मजबूत बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव