लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हीरो मोटोकॉर्प ने 16 मई तक पूरे भारत में संयंत्रों को बंद किया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शविवार को कहा कि उसने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए देश में अपने सभी संयंत्रों को एक और सप्ताह के लिए 16 मई तक बंद रखने का फैसला किया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि इस बंदी में नीमराना स्थित ग्लोबल पार्ट्स सेंटर (जीपीसी) और जयपुर स्थित आरएंडडी संयंत्र - सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) भी शामिल हैं।

कंपनी ने पिछले महीने हरियाणा स्थित धारूहेड़ा और गुरुग्राम, आंध्र प्रदेश में चित्तूर, उत्तराखंड में हरिद्वार, राजस्थान में नीमराना, और गुजरात में हलोल सहित अपने सभी छह विनिर्माण इकाइयों में कामकाज अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की थी। इन संयंत्रों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 90 लाख इकाई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘कंपनी लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और कारोबार की निरंतरता बनाए रखने के लिए योजना के साथ तैयार है और हालात सुधरने के साथ ही जल्द से जल्द परिचालन शुरू कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव