लाइव न्यूज़ :

कोविड19:फिक्की की बारहवीं कक्षा की परीक्षाए रद्द करने की मांग

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 मई उद्योग संघ फिक्की ने केंद्र सरकार से कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का मुल्यांकन वैकल्पिक विधि से जुलाई तक पूरी करने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई के अवसर प्रभावित न हों, ऐसे उपाय किए जाने चाहिए।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष उदय शंकर ने मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लिखे पत्र में कहा कि शैक्षिक प्रगति को निर्धारित करने के लिए एक वैकल्पिक समाधान तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के देरी से उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्र तो प्रभावित होंगे ही तथा विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का लक्ष्य रखने वालों छात्र भी प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना के नए मामलों की संख्या अभी भी काफी अधिक है। ऐसी स्थिति में छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित करना उचित नहीं है और ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए देश में आवश्यक बुनियाद ढांचा नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण, परीक्षाओ में देरी से छात्र संकट की स्थिति में फंसें रहेंगे। फिक्की कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करती है।’’

देश में लगभग हर वर्ष पांच लाख से अधिक छात्र पढाई के लिए विदेश जाते है और इस वर्ष दो लाख छात्रों के दाखिले के आवेदनों की पुष्टि भी हो गई है।

फिक्की अध्यक्ष ने कहा कि विलंबित परीक्षाओं को समायोजित करने के लिए विदेशी विश्वविद्यालय अपनी समयसीमा में अब ढील नहीं देंगे। इसके कारण उन विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले छात्रों को प्रक्रिया में बाधा आयेगी।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि बारहवीं कक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया जुलाई के मध्य तक पूरी हो जाए ताकि सभी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?