लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में शराब पर कोविड19 शुल्क समाप्त किया गया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:05 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ अप्रैल पुडुचेरी प्रशासन ने यहां शराब पर 7.5 प्रतिशत की दर से लगाया गया विशेष कोविड19 शुल्क हटा दिया है। इससे इस केंद्र शासित क्षेत्र में शराब सस्ती होगी। पुडुचेरी की अर्थव्यवस्था पर्यटन की आय पर बहुत निर्भर है।

बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन इस विशेष शुल्क को हटाने के आबकारी विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

इस शुल्क के हटने के बाद इस क्षेत्र में शराब अन्य समीपवर्ती प्रदेशों , विशेष रूप से सस्ती हो गयी है।

यह कर पिछले साल मई में लगाया गया था ताकि कीमतें अन्य प्रदेशों के बराबर हो जाएं और महामारी के संक्रमण काल में खास कर तमिलनाडु से ऐसे लोगों का आना रुके जो केवल सस्ती शराब खरीदने यहां आते हैं।

तत्कालीन उप-राज्यपाल किरण बेदी ने इस शुल्क की मियाद कई बार बढ़ाई थी। उन्होंने जब यह शुल्क लगाया था तो उस समय के मुख्यमंत्री वी नाराणससामी को उलझन हुई थी।

यह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान छह अप्रैल को कराया जा चुका है। वोट दो मई को गिने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें