लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अशोक लेलैंड ने साझेदारों के कर्मचारियों को एक लाख रुपये का बीमा देने की पेशकश की

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 20 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड ने कहा है कि वह अपने समूची श्रृंखला से जुड़े साझेदारों के कर्मचारियों को एक लाख रुपये का जीवन बीमा और कोविड संबंधी इलाज के लिए इतनी ही राशि का स्वास्थ्य बीमा देगी।

कंपनी ने कहा कि इस पहल से करीब 15-20 हजार लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

हिंदुजा समूह की कंपनी ने पहले ही महामारी की स्थिति में अपने कर्मचारियों के लिए कई उपाय किए हैं, जिसमें वित्तीय सहायता और कोविड के कारण मृत्यु होने पर कर्मचारी के परिवार को छह महीने तक वेतन जारी रखना और चिकित्सकीय परामर्श शामिल है।

अशोक लेलैंड अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अभियान भी चला रही है।

अशोक लेलेंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ विपिन सोंधी ने कहा कि अशोक लेंलेंड अपने चैनल भागीदारों और उनके कर्मचारियों को अपना विस्तारित परिवार मानता है। उनके स्वासथ्य, सुरक्षा और बेहतरी कंपनी की पहली प्राथमिकता रही है। सोंधी ने कहा, ‘‘हम इस कठिन समय में आपके साथ हैं और आपकी त्वरित मदद के लिये हम आपके स्थायी कर्मचारियों के लिये एक लाख रुपये का जीवन बीमा कवर साथ ही कोविड- 19 संबंधी सभी चिकित्सा इलाज के लिये एक लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की घोषणा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव