लाइव न्यूज़ :

मत्स्यपालन क्षेत्र में केसीसी मछुआरों को कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करने में मदद करेगा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मत्स्यपालन क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा से मछुआरों और किसानों को उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्य पालन विभाग ने बृहस्पतिवार को मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर राष्ट्रव्यापी अभियान पर एक वेबिनार का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ) के सचिव जतींद्र नाथ स्वैन ने की और इसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अपने उद्घाटन भाषण में स्वैन ने मात्स्यिकी क्षेत्र की पृष्ठभूमि और विविधता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र में केसीसी की सुविधा मछुआरों और किसानों को उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य सभी किसानों को पर्याप्त और समय पर ऋण सहायता उपलब्ध कराना है।

स्वैन ने कहा कि यह अभियान 15 नवंबर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

सागर मेहरा, संयुक्त सचिव (अंतर्देशीय मत्स्य पालन), ने कहा कि विभाग भारत में अंतर्देशीय और समुद्री दोनों क्षेत्रों में जलीय कृषि और मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने और विस्तार करने के प्रयास कर रहा है।

बयान में कहा गया है कि केसीसी सुविधा के विस्तार का उद्देश्य मछली किसानों और मछुआरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव