लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने निवेश के लिए 23 कंपनियों के साथ करार किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:52 IST

Open in App

बेंगलुरु 15 जुलाई कर्नाटक सरकार ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को आकर्षित करनेके लिए बृहस्पतिवार को 23 कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सरकार का कहना है कि इससे लगभग 15,000 नौकरियां पैदा होंगी। समझौते में बिजली से चलने वाले वाहन, डाटा केंद्र और रक्षा उद्योग से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि उसकी मंशा आने वाले वर्षों में सबसे अधिक निवेश हासिल करने वाले राज्य के रूप में उभरने की है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार की उपस्थिति में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 'इन्वेस्ट कर्नाटक' कार्यक्रम में अमेरिका की प्रमुख लिथियम-आयन बैटरी विनिर्माता कंपनी सी4वी के साथ 4,015 करोड़ रुपये और अडानी डाटा केंद्र के साथ 5,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।

येदियुरप्पा ने कहा, "पिछले साल मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से कर्नाटक सरकार उद्योगों की 20 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन नए समझौतों के बाद राज्य में कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव