लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने टोयोटा किर्लोस्कर के बिदादी संयंत्र के कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 नवंबर कर्नाटक सरकार ने यहां बिदादी में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के संयंत्र में कर्मचारियों की हड़ताल पर ‘पाबंदी’ लगाने का फैसला किया है। साथ ही कंपनी प्रबंधन को संयंत्र में बंदी (लॉक-आउट) को हटाने का भी निर्देश दिया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वत नारायण की प्रबंधन तथा टीकेएम कर्मचारी यूनियनों के साथ मंगलवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया। इस बैठक में श्रम मंत्री शिवम हेब्बार, मगाढ़ी विधायक मंजूनाथ और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

सरकार ने औद्योगिक विवाद कानून की धारा 10(3) के तहत यह निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी किया जा रहा है।

नारायण ने कहा कि उत्पादन गतिविधियां बुधवार सुबह फिर शुरू होंगी। उन्होंने कर्मचारियों को काम पर लौटने का निर्देश देते हुए प्रबंधन से इस बारे में आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है। उपमुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों से सभी मसलों का हल आपसी बातचीत से करने को कहा है।

एक कर्मचारी के निलंबन के बाद कर्मचारी यूनियन के सदस्यों द्वारा कारखाना परिसर में धरना और हड़ताल के बाद टीकेएम ने 10 नवंबर को अपने बिदादी के दो संयंत्रों में ‘लाक-आउट’ की घोषणा की थी। कंपनी ने शुक्रवार को अनुशासनहीनता के आरोप में यूनियन के 39 सदस्यों को निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना