लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कोप्पल में ऐकस टॉय क्लस्टर की रखी आधारशिला

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कोप्पल में देश में अपनी तरह के पहले खिलौना विनिर्माण क्लस्टर की शनिवार को आधारशिला रखी। राज्य के उद्योग विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि यह क्लस्टर पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगा। इसके अलावा यह करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार देगा।

उद्योग विभाग ने कहा कि ऐकस टॉय कलस्टर कर्नाटक को भारत के खिलौना निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने और खिलौना क्षेत्र को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के प्रयास का हिस्सा है। उसने कहा, ‘‘कोप्पल टॉय क्लस्टर कर्नाटक सरकार के उत्पाद-विशिष्ट औद्योगिक क्लस्टर विकास कार्यक्रम के लिये मील का पत्थर है।’’

बयान के अनुसार, येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘यह खिलौना क्लस्टर पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगा तथा एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार देगा।’’

उन्होंने कहा कि खिलौना निर्माण उद्योग श्रमिक-उन्मुख है और इसमें अधिकांश श्रमिक महिलाएं होती हैं। इसलिये कोप्पल में शुरू होने वाला यह खिलौना क्लस्टर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये कर्नाटक सरकार ने उन्हें रात में भी काम करने की अनुमति दी है।

भारत में खिलौनों के लिये कर्नाटक तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। इसका आकार 15.9 करोड़ डॉलर है और देश के खिलौना बाजार में इसकी 9.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव