लाइव न्यूज़ :

कल्पतरु मुंबई में 200 से अधिक प्रीमियम फ्लैट बनाने के लिए 350 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर रियल्टी कंपनी कल्पतरु लिमिटेड मुंबई में एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें 200 से अधिक फ्लैट होंगे।

कंपनी का मानना है कि आवास ऋण के लिए कम ब्याज दरों और कीमतों में कमी के चलते मांग में बढ़ोतरी होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान चरण में 350 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से लगभग पांच लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया जाएगा।’’

इस परियोजना में दो बीएचके फ्लैट की कीमत 1.7 करोड़ रुपये से शुरू है, जबकि तीन बीएचके की कीमत 2.4 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं।

कल्पतरु लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पराग मुनोत ने कहा कि रिलय एस्टेट में निवेश का यह सबसे अच्छा वक्त है और ब्याज दरों में कमी, नीतिगत समर्थन और कीमतों में नरमी से ग्राहकों का विश्वास बहाल हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट