लाइव न्यूज़ :

जुबिलेंट की इकाई ने अमेरिका, कनाडा के लिये कावैक्सीन उत्पादन को लेकर ओक्यूजेन के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून दवा कंपनी जुबिलेंट फार्मोवा ने मंगलवार को कहा कि उसकी अनुषंगी इकाई ने अमेरिका तथा कनाडा के बाजारों के लिये भारत बॉयोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीका कोवैक्सीन बनाने को लेकर अमेरिकी फर्म ओक्यूजेन इंक के साथ समझौता किया है।

कंपनी की अनुषंगी की अनुषंगी इकाई जुबिलेंट होलिस्टर स्टियर एलएलसी ने भारत बॉयोटेक के कोविड-19 टीका कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए ओक्यूजेन के साथ विनिर्माण भागीदारी को लेकर समझौता किया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में भारत बॉयोटेक और ओक्यूजेन ने अमेरिकी बाजार के लिये कोवैक्सीन का उत्पादन, आपूर्ति और वाणिज्यिकरण के लिये समझौता किया था।

पिछले महीने, दोनों कंपनियों ने कनाडा में भी टीके की बिक्री के लिए अपने समझौते का दायरा बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

जुबिलेंट फार्मा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रमोद यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘... उत्तरी अमेरिका में दो संयंत्रों के साथ कई कोविड ​​​​-19 टीकों और उपचार को लेकर काम कर रहे हैं। हम इस वैश्विक महामारी को खत्म करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

जुबिलेंट होलिस्टरस्टियर सिंगापुर स्थित जुबिलेंट फार्मा लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है। वहीं जुबिलेंट फार्मा नोएडा स्थित जुबिलेंट फार्मोवा की पूर्ण अनुषंगी कंपनी है।

जुबिलेंट होलिस्टर स्टियर की स्पोकेन (अमेरिका) और मॉन्ट्रियल (कनाडा) में विनिर्माण इकाइयां हैं।

ओक्यूजेन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विनिर्माण एवं आपूर्ति श्रृंखला) जेपी गैब्रिएल ने कहा कि उनकी कपंनी कोवैक्सीन को अमेरिका और कनाडा के बाजार में प्रस्तुत करने का प्रतिबद्ध है क्यों कि यह कोविड से निपटने में और हथियार का काम करेगी। इस वैक्सीन में लोगों के प्राण बचाने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर