लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में बढ़कर 4,191 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई विभिन्न कारोबार से जुड़े जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में उछलकर 4,191 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के अनुसार लाभ में वृद्धि का कारण मजबूत घरेलू और निर्यात मांग तथा इस्पात की कीमतों में वृद्धि है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 188 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल एकीकृत आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 27,095 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18,009 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में बढ़कर 4,018 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 242 करोड़ रुपये था।

कंपनी की एकल आधार पर आय 2020-21 की चौथी तिमाही में 24,593 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 15,423 करोड़ रुपये थी।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने अलग से एक बयान में कहा कि एकीकृत और एकल दोनों आधार पर उसका तिमाही शुद्ध लाभ अबतक का सर्वाधिक है।

कंपनी का कर्ज 2020-21 के दौरान 858 करोड़ रुपये घटकर करीब 15,000 करोड़ रुपये पर आ गया।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि चौथी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन का कारण मजबूत घरेलू और निर्यात मांग तथा इस्पात की कीमतों में वृद्धि है।

कंपनी ने यह भी कहा है कि वह 2021-22 से 2023-24 के दौरान ओड़िशा, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में विभिन्न परियोजनाओं पर 25,115 करोड़ रुपये पूंजी व्यय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव