लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुणा बढ़कर 1,900 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 मई जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) ने बुधवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर 1,900.51 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण आय में बढ़ोतरी है।

जेएसपीएल ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 82.13 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च 2021 के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,903.59 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 6,819.73 करोड़ रुपये थी।

मार्च 2021 तिमाही में जेएसपीएल का कुल खर्च 8,082.92 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 6,603.65 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर जेएसपीएल ने मार्च 2021 तिमाही में 3,425.98 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया जो एक साल पहले की इसी अवधि में 281.74 करोड़ रुपये था। वही जनवरी-मार्च 2021 के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,083 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,930.31 करोड़ रुपये थी।

जेएसपीएल ने एक बयान में कहा कि 2020-21 की चौथी तिमाही में इस्पात, बिजली और विदेशी खनन परिचालन में शानदार प्रदर्शन के दम पर उसने 13,190 करोड़ रुपये की सर्वाधिक समेकित सकल आय अर्जित की।

कंपनी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2019-20 में 574 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले वित्त वर्ष 2020-21 में 5,527 करोड़ रुपये का समेकित लाभ हुआ। बैलेंस शीट को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने से चौथी तिमाही में शुद्ध ऋण में 3,475 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020-21 में 13,773 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। मार्च 2021 की समाप्ति पर 22,146 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध ऋण है।’’

उसने कहा, ‘‘देश के भीतर निर्माण गतिविधियों में मंदी और ऑक्सीजन आपूर्ति में परिवर्तन से हाल ही में उत्पादन और बिक्री कम हुई है।’’

जेएसपीएल ओपी जिंदल समूह की कंपनी है जो इस्पात, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुडी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव