लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल ने दैनिक आक्सीजन आपूर्ति सीमा बढ़ाकर 120 टन प्रतिदिन की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोविड- 19 मरीजों के इलाज के वास्ते आक्सीजन की दैनिक आपूर्ति को बढ़ाकर 120 टन प्रतिदिन कर दिया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अब तक वह भारत के नौ राज्यों में विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर 1,000 टन से अधिक तरल चिकित्सा आक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति कर चुकी है।

अब तक कंपनी प्रतिदिन 100 टन तक एलएमओ की प्रतिदिन आपूर्ति कर रही थी।

कंपनी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि जेएसपीएल आक्सीजन की आपूर्ति को प्रतिदिन 400 टन तक बढ़ा सकती है लेकिन क्रायोजेनिक टैंकरों की कमी के कारण वह ऐसा कर पाने में असफल है।

इस्पात मंत्रालय के निर्देश पर एकीकृत इस्पात विनिर्माता तरल स्वरूप में चिकित्सा में काम आने वाली आक्सीजन को विभिन्न राज्यों को भेज रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आक्सीजन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

इस्पात संयंत्रों में इस्पात उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत आक्सीजन का उत्पादन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव